रांची, मार्च 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) एसटीसी रांची सेंटर के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 10 व 11 मार्च को आयोजित किया जा रहा है। तीरंदाजी बालक, एथलेटिक्स बालक एवं बालिका, हॉकी बालक एवं बालिका (आवासीय), फुटबॉल बालिका एवं एथलेटिक्स बालक एवं बालिका गैर आवासीय खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल होगा। यह ट्रायल बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी स्थित साई सेंटर के मैदान में होगा। भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु 1-4-2026 को 12 वर्ष से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रतिभागियों को खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र (जन्म तिथि से एक वर्ष के भीतर पंजीकृत किया हुआ हो) सभी प्रमाण पत्रों की छाया प्रति एवं मूल प्रमाण पत्र, हाल का दो पासपोर्ट आकार का फोटो, उचित कीट के साथ आना अनिवार्य होगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.