नई दिल्ली, मई 29 -- आईपीएल 2026 के दौरान गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन की सलामी जोड़ी ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मुल्लनपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल जा रहे गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर टू मुकाबले में इस सलामी जोड़ी ने एक बार फिर शतकीय साझेदारी की है और इस बार वर्ल्ड भी अपने नाम कर लिया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी अब पूरी दुनिया में T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई है। इस पेयर ने विराट कोहली और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह भी पढ़ें- RR VS GT क्वालीफायर-2 में हुआ ब्लंडर, टॉस जीतकर भी क्यों हार गए शुभमन गिल? आईपीएल 2026 के क्वालीफायर टू में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतकीय साझेदारी के साथ शुभमन गिल...