नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में दमदार शतक लगाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में 100 रन पूरे किए। वह अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं। साई सुदर्शन ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर गुजरात टाइटंस को धमाकेदार शुरुआत दिलाई है। साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी हुई।साई सुदर्शन ने लगाया शतक साई सुदर्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शतक लगाया। आईपीएल में ये उनका तीसरा शतक है। सुदर्शन पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे और ऑरेन्ज कैप अपने नाम किया था। साई सुदर्शन जारी सीजन...