नई दिल्ली, मई 13 -- गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उहोंने अहमदाबाद के मैदान पर 44 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। सुदर्शन आईपीएल 2026 में 500 रन कंप्लीट करने वाले पहले प्लेयर बने। 24 वर्षीय बल्लेबाज ने 500 बनाते ही एक मामले में दिग्गज विराट कोहली की बराबरी कर ली। दरअसल, सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन में लगातार सबसे ज्यादा बार 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 2026 के अलावा 2025 और 2024 में भी 500 प्लस रन जुटाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज कोहली ने 2023, 2024 और 2025 में ऐसा किया।गेल-धवन ने भी तीन बार किया ये कारनामा वेस्टइंडीज के पूर्व दि...