नई दिल्ली, जून 25 -- इंडिया ए के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने गुरुवार को श्रीलंका ए के खिलाफ लाल गेंद की दो मैचों की सीरीज में धमाकेदार शुरुआत करते हुए शतक लगाया। युवा बल्लेबाज ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में 132 रन की पारी खेली। सुदर्शन का ये फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नौवां शतक है। उनकी इस दमदार पारी की बदौलत इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस मैच में देवदत्त पडिकल और ऋतुराज गायकवाड़ सस्ते में पवेलियन लौटे। यह भी पढ़ें- वैभव आयरलैंड में बैठेंगे बेंच पर, मगर इंग्लैंड में कर सकते हैं T20I डेब्यूसुदर्शन ने लगाया शतक बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने फर्स्ट क्लास करियर का अपना नौवां शतक लगाया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 175 गेंदों का सामना करते हुए 132 रन बनाए...