नई दिल्ली, मई 17 -- साई सुदर्शन का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर हल्ला बोल रहा है। गुजरात टाइटन्स के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना लिया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपनी टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या और मौजूदा कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड भी धराशायी कर दिया है। साई सुदर्शन आईपीएल में लगातार चार पारियों में 50 या इससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले गुजरात टाइन्स के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से उनके, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के नाम दर्ज था। साई सुदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुरू में रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन बाद में बल्लेबाजी के लिए आए और अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसी के साथ वे गुजरात टाइटन्स की ओर से लगातार चार मैचों में 50+ रन की पारी खेलने वाले...