साई सुदर्शन के साथ दूसरी बार हुई ये मनहूस घटना, बन गया IPL के इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड
नई दिल्ली, मई 27 -- वैसे तो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में दर्जनों ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हिट विकेट आउट हुए हैं, लेकिन साई सुदर्शन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साई सुदर्शन के साथ दूसरी बार मनहूस घटना घटी और वह हिट विकेट आउट हो गए। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार है, जब कोई बल्लेबाज दो बार हिट विकेट के तौर पर आउट हुआ है। साई सुदर्शन आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 मैच में हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे। टीम को वे अच्छी शुरुआत फाइनल की बर्थ वाले मैच में नहीं दिला सके। गुजरात टाइटन्स की बल्लेबाजी काफी हद तक ओपनिंग जोड़ी पर निर्भर करती है। आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 मैच में आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटन्स को 255 रनों का टारगेट हासिल करना था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर चल रहे साई सुदर्शन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.