नई दिल्ली, अगस्त 9 -- भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया है। साई सुदर्शन चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हुए थे। वे बेंगलुरू स्थिति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। यह भी पढ़ें- DPL 2026: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 7 विकेट से हराया रविवार को बीसीसीआई द्वारा जारी मीडिया एडवाइजरी में लिखा गया है "साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में प्रशिक्षण लिया है और दाहिने पैर के अंगूठे में आई चोट से उबरने में उनकी प्रगति काफी अच्छी रही है। वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी ...