नई दिल्ली, अगस्त 8 -- भारतीय टेस्ट टीम के स्टार बल्लेबाज बी साई सुदर्शन चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनको दाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी थी लेकिन अब तक वह फिट नहीं हो सके हैं। सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों के चोटों से परेशान है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कुछ दिन पहले सीरीज से बाहर हो गए थे उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि सुदर्शन के बाहर होने से भारत को झटका जरूर लगा है लेकिन सरफराज खान और शेख रशीद जैसे खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मौका होगा अगर उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जाता है। यह भी पढ़ें- देवदत्त पडिकल ने श्रीलंका में ठोका शतक, फिर हो गए रिटायर्ड; पंत ने थपथपाई पीठसरफराज-रशीद को मिल सकता है मौक सुदर्शन को ...