साई विहार एक्सटेंशन में 95 लाख से होंगे विकास कार्य
फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे सेक्टर-86 स्थित साईं विहार एक्सटेंशन वासियों के लिए राहत की खबर है। क्षेत्र में करीब 95 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएगे। रविवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इनका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और लोगों को राहत मिलेगी। मंत्री ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पेयजल और सीवर जैसी सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। सरकार प्रदेश में इन मूलभूत जरूरतों को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़कें, सुचारु पेयजल आपूर्ति और सीवर की समस्या से राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.