रांची, मई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। साई प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मोरहाबादी में बुधवार को हुआ। पहले मुकाबले में साई नार्कोस ने साई रॉयल्स को 22 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साई नार्कोस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम के लिए समीर अंसारी ने शानदार 50 रन (44 गेंद) की पारी खेली, जबकि हर्ष स्वासी ने 30 रन (21 गेंद) और मनीष कुमार महतो ने 26 रन (16 गेंद) का योगदान दिया। साई रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में अनिमेश मिश्रा और केशव तिवारी ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शिवम कृष्णा को एक सफलता मिली। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई रॉयल्स की टीम 147 रन ही बना सकी। यश पांडे ने 42 रन (28 गेंद) बनाए, जबकि शिवम कृष्णा ने शानदार 52 रन (37 गेंद) की पारी खेली। समीर अंसारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.