गढ़वा, मई 23 -- गढ़वा। चिनिया रोड स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन शनिवार को किया गया। समर कैंप की शुरुआत स्कूल के निदेशक इंजीनियर राजनारायण चौबे ने किया। कैंप में कक्षा 4 से लेकर नौवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कैंप के अंतिम दिन योगाभ्यास और उससे होने वाले फायदे की जानकारी दी गई। मौके पर निदेशक ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं की जानकारी भी होनी चाहिए। मौके पर स्कूल के प्राचार्य नीतीश कुमार चौबे, शिक्षण पुस्तनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गोल्डन बैल्स इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...