हल्द्वानी, जून 26 -- हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर एक विशेष समूह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरिपुर नायक, कमलुवागांजा रोड स्थित साई कृपा ट्रस्ट वैलनेस एंड काउंसलिंग सेंटर में आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में केंद्र के सभी बच्चों और युवाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लोगों को नशामुक्ति के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। साई कृपा ट्रस्ट के निदेशक दुष्यंत आहूजा ने बताया कि ट्रस्ट समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियानों का लगातार भागीदारी करता है। यह भी पढ़ें- नशे के दुष्परिणाम और इलाज के बारे में बताया उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज और मीडिया के सहयोग से इ...