चतरा, अप्रैल 26 -- इटखोरी प्रतिनिधि। इटखोरी के साई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एच जी तिवारी ने किया । इस मौके पर पृथ्वी का संरक्षण व पर्यावरण के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया । बच्चों ने अनेक प्रकार के पोस्टर बनाएं तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी भाग लिया । मौके पर प्रिंसिपल ने बच्चों को संदेश दिया कि अपने जन्म दिन पर एक पेड़ जरूर लगाएं । पृथ्वी की रक्षा मानव जीवन की रक्षा है । हमें पेड़ से वायु जल अन्न प्राप्ति होती है । अत: पृथ्वी का संरक्षण जरूरी है । जब से पेड़ की अंधाधुंध कटाई शुरू हुई है तब से वायु प्रदूषण तथा ग्लोबल वार्मिंग की समस्याएं उत्पन्न हो गयी है । इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...