चतरा, फरवरी 3 -- इटखोरी प्रतिनिधि । साई इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दशम के छात्र छात्रों को कार्यक्रम आयोजित कर दी गयी विदाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक प्रकाश राम ने किया। गरिमामयी उपस्थिति प्रिंसिपल एच जी तिवारी ने किया । इस मौके पर विद्यालय के निदेशक प्रकाश राम ने छात्र छात्राओं के भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि विदाई सह सम्मान समारोह का उद्देश्य विदाई ले रहे छात्रों को भविष्य की परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देना है। प्रिंसपल एच जी तिवारी ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकगण विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं आगे बढ़ते हैं। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित थे। मालूम हो कि सीबीएसई की परीक्षा 17 फरवरी से ली जाएगी।

हिंदी हिन्...