जहानाबाद, अगस्त 10 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता साईबर ठगी के आरोप में उतर प्रदेश पुलिस सोमवार को मखदुमपुर पहुंची। यूपी पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद सभी चारो आरोपियों को नोटिस देकर यूपी वापस लौट गई। जानकारी देते हुए मखदुमपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कछवा थाना से आई पुलिस ने लाड़आ निवासी रोहित कुमार, राहुल कुमार, ऋषी कुमार एवं नालंदा ज़िला निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर मखदुमपुर थाना लेकर पहुंची थी। सभी लोगों से पुलिस ने पूछताछ कर उन्हें नोटिस देकर यूपी वापस चली गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चारों के विरुद्ध साईबर ठगी का मामला दर्ज है। यह भी पढ़ें- लोन का झांसा देकर ठगी करते तीन साइबर अपराधी दबोचे गये उन्होंने बताया कि जिस धारा में मामला दर्ज है वे सात साल तक का सजा में आता है। इसी को ले...