पूर्णिया, मई 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साईबर अपराध के मामलों में जिले के चार थाना क्षेत्र हॉट स्पॉट के रूप में उभर रहे हैं। चिन्हित चार थाना क्षेत्रों में बनमनखी, जानकीनगर, भवानीपुर एवं अमौर का इलाका शामिल है। इन थाना क्षेत्रों में म्यूल सिम एवं म्यूल बैंक खातों का संचालन हो रहा है। एक अनुमान के मुताबिक मधेपुरा एवं अररिया जिले के सीमावर्ती इलाके में अवस्थित थाना क्षेत्र ऐसे साईबर अपराध के हॉट जोन बने हुए हैं। हाल में साईबर क्राइम यूनिट की रिपोर्ट में बनमनखी एवं पूर्णिया स्थित दो निजी बैंकों में दो सौ से अधिक संदिग्ध बैंक खातों के संचालन की बात आई थी। छानबीन के पश्चात बनमनखी स्थित निजी बैंक में संचालित 11 बैंक खाते म्यूल खाते के रूप में चिन्हित किए गए हैं। जिसको लेकर साइर्बर थाना में केस दर्ज किया गया है। उसी प्रकार म्यूल सिम ...