पिथौरागढ़, अप्रैल 1 -- मुनस्यारी। सड़क सुविधा से वंचित साईपोलू के ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने कहा कि आजादी के 78 साल बीतने के बाद भी साई पोलू‌ गांव सड़क से जुड़ नहीं सका है। इससे ग्रामीणों को तरह-तरह की समस्यायों से जूझना पड़ रहा है। कहा कि कई किमी पैदल पीठ में राशन ढोहने या खच्चरों से ढुलान के बाद तब कहीं परिवार के सदस्यों को दो वक्त का भोजन नसीब होता है। ग्रामीणों ने कहा कि सबसे अधिक दिक्कत गांव में किसी के बीमार होने पर होती है। डोली के सहारे वह रोगी को अस्पताल तक पहुंचाते हैं। कहा कि सड़क निर्माण को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही। इधर जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने कहा कि जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा न्याय पंचायत दरकोट, बुई, मदकोट शिविर में भी उन्हों...