हाजीपुर, मार्च 6 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र के साईन गांव में बकरी को लेकर हुए विवाद में महिला एवं उसके बेटी व दमाद के साथ मारपीट कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में साइन गांव निवासी प्रमिला देवी पति रामू पासवान ने बताया है कि उनके पड़ोसी विजय पासवान के साथ बकरी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बीते बुधवार की शाम करीब पांच बजे विजय पासवान उनकी बकरी को खोलकर अपने घर ले जाने लगे। जब उनकी बेटी ने इसका विरोध किया तो विजय पासवान ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान विजय पासवान ने अपने सहयोगी अजय पासवान,राजेश पासवान,भोली राय व अन्य के साथ उनकी दोनों बेटी के साथ मारपीट की और बाद में अपने सहयोगियों को बुलाकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें दमाद भी बुरी तरह घायल हो गया। घटना होली के दिन...