रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- सतराम राना, रुद्रपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ऊधमसिंह नगर में 3 मई को एक अनोखी पहल देखने को मिलेगी। सितारगंज से रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क तक लगभग 50 किलोमीटर की साईकिल यात्रा की जाएगी, जिसका उद्देश्य सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करना है। यह साईकिल यात्रा 3 मई को सुबह 5 बजे सितारगंज से प्रारंभ होगी और रुद्रपुर में आयोजित पदयात्रा एवं महासभा में शामिल होकर समाप्त होगी। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने जिले के सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अन्य विभागों के कार्मिकों से यात्रा में शामिल होकर समर्थन देने की अपील की है। एनएमओपीएस के जिला सचिव मोहित तिवारी कहना है कि पुरानी पेंशन बहाली की यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी कर्मचारियों, सैनिकों और अधिकारियों की है, जिन्होंने अपना जीवन ...