बरेली, अप्रैल 20 -- साई स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे तीन आवासीय हॉकी खिलाड़ियों का चयन देश के प्रतिष्ठित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों को अब भोपाल और सोनीपत स्थित केंद्रों पर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा। साई प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सोनू यादव, आदित्य राय और शुभम राजभर शामिल हैं। सोनू यादव और आदित्य राय का चयन एनसीओई भोपाल के लिए हुआ है, जबकि शुभम राजभर का चयन एनसीओई सोनीपत के लिए किया गया है। इन खिलाड़ियों ने हाल के सत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सोनू यादव ने 14वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता (चंडीगढ़) में प्रतिभाग किया था और बेंगलुरु में आयोजित इंटर साई हॉकी टूर्नामेंट (2025-26) में कांस्य पदक जीता था। आदित्य राय ने 69वें ...