रामपुर, जनवरी 31 -- रामपुर। नारायणपुर लंढौरा स्थित साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को द्वितीय अंडर -14 कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं किड्स गार्डन जूनियर हाई स्कूल की टीमों सहित 21 विद्यालयो की टीमो ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजेंद्र सिंह रावत (ओलंपिक और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एशियन गेम) एंव जिला खेल अधिकारी संतोष कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट के प्रथम राउंड के मुकाबले में किड्स गार्डन जूनियर हाई स्कूल एवं व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, राइजिंग स्टार स्कूल एवं राहुल एकेडमी, द् रेडियंस स्कूल एवं साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अवनीश नवोदय विद्यालय एवं स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूलों की टीमों के बीच हुआ। जिसमें किड्स गार्डन जूनियर हाई स्कूल, साईं सीन...