गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर। परम पूज्य हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी के ब्रह्मलीन होने से सिंधी समाज में शोक व्याप्त है। उनकी पावन स्मृति में गुरुवार को कल्याण पैलेस, सिंधी धर्मशाला, जटाशंकर पर सिंधी समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक नाम सिमरन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने साईं साधराम साहेब जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महामंत्री देवा केशवानी ने कहा कि साईं साधराम साहेब जी ने अपने जीवन से यह सिखाया कि मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म सेवा, प्रेम और सद्भाव है। उनका आशीर्वाद और उनकी शिक्षाएं समाज को सदैव एकता और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रहेंगी। यह भी पढ़ें- साईं साधराम साहेब ने सिखाया सबसे बड़ा धर्म सेवा, प्रेम और सद्भाव श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से दीवान साधवानी, नरेश बजाज, मनोज सचदेवा, विक्की...