मुरादाबाद, जून 18 -- श्री साईं मंदिर दीन दयाल नगर में मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट और हेल्थ रिसर्च सेंटर ने नेत्र परीक्षण शिविर लगाया, इसमें 113 मरीजों का परीक्षण किया गया। 68 रोगियों को नि:शुल्क चश्मा देने के लिए और 13 को आपरेशन के लिए चयनित किया। शिविर के बाद भंडारा किया गया। ट्रस्टी मनोज आहूजा ने बताया अंत में श्री साईं नाथ महाराज की मासिक पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें साईं बाबा के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में भ्रमण के बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। मनोज सिन्हा, प्रदीप सैनी आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- साईं मंदिर में हुआ नेत्र परीक्षण, भंडारा और निकली पालकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...