साईं मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, मौके पर सिर्फ खोखा मिला
उरई, जून 29 -- आटा, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर स्थित साईं मंदिर के सामने आटा से जाने वाली बिजली लाइन पर लगे ट्रांसफार्मर को चोरों ने निशाना बनाकर उसका पूरा कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर ट्रांसफार्मर के अंदर लगा तांबा, ऑयल व अन्य उपकरण निकाल ले गए जबकि मौके पर केवल ट्रांसफार्मर का लोहे का खोखा पड़ा मिला। हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर हुई इस वारदात ने बिजली व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पाल ट्यूबवेल की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार साईं मंदिर के सामने स्थित यह ट्रांसफार्मर पाल ट्यूबवेल को विद्युत आपूर्ति करता था। सोमवार सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर का पूरा सामान गायब मिला और केवल उसका खाली खोखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.