मुरादाबाद, दिसम्बर 3 -- दीनदयाल नगर स्थित साईं करुणा धाम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। साईं बाबा के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया। मेरठ से आए भजन गायक पंडित उमाकांत वशिष्ठ ने भजनों के माध्यम से श्री साईं बाबा की महिमा का गुणगान किया। संगीतमय भजनों पर देर तक श्रद्धालु झूमते रहे। बाबा को छप्पन भोग भी लगाए गए। अंत में बाबा की आरती की गई। बाद में भोग लगाकर भंडारा किया गया। आयोजक डॉ. सतेंद्र रस्तोगी सपरिवार रहे। उधर, साईं करुणा धाम की टीम ने श्री शिर्डी साईं ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में रामपुर स्थित वृद्धाश्रम में चिकित्सकों ने साठ रोगियों का परीक्षण किया। उन्हें नि:शुल्क दवाएं भी दीं। साथ ही आश्रम को एक माह की दवाएं भी उपलब्ध कराईं गईं। व्यवस्था में प्रदीप सैनी,मनोज सिन्हा, शुभम, राहुल, मुकेश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.