मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बनारस बैंक चौक स्थित महिला शिल्पकला भवन महाविद्यालय के परिसर में साईं संध्या का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक संस्था के आयोजक ने बताया कि 24 दिसंबर को साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा महाविद्यालय से निकलकर बनारस बैंक चौक, नई बाजार, पुरानी बाजार, सोनारपट्टी, बाबा गरीबनाथ मंदिर, दुर्गा स्थान, महिला थाना होते हुए महिला शिल्पकला भवन महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंचेगी। 25 दिसंबर को 11 बजे से साई पूजन का आयोजन होगा। दोपहर दो बजे से भजन संध्या प्रारंभ होगी। शाम में कानपुर से सुरजीत अलबेला, प्रयागराज से प्राची उपाध्याय के साथ-साथ अन्य कलाकार अपनी शमा बांधेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.