चाईबासा, मार्च 20 -- साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान जमशेदपुर के तत्वावधान में श्री साईंनाथ देवस्थानम घोड़ाबांधा में चैत्र नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सुबह विधि-विधान के साथ कलश स्थापना पूजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। नौ दिवसीय इस पावन महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजन, भजन, हवन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा है और पूरे क्षेत्र में आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 7 बजे पूजा, 8.45 बजे पुष्पांजलि, 9 बजे मंगल आरती तथा संध्या 7 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय ऊर्जा और आस्था से आलोकित हो उठा है। श्र...