मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। महाराष्ट्र के शिरडी में श्री साईं बाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था की ओर से आयोजित मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठनों को सम्मानित किया गया। जिले श्री साईं परिवार सेवा संगठन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरक्ष गाडिलकर आईएएस ने अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता को प्रदान किया। मानव सेवा, जीव-जंतु सेवा, रक्तदान, गरीब व वंचित बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निरंतर विशेष सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया। संरक्षक संजीव कुमार और वंदना राय को भी समाज सेवा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...