लातेहार, मार्च 22 -- चंदवा प्रतिनिधि। साईं नर्सिंग में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच सह लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन मंगलवार 24 मार्च को किया जाएगा। रामकृष्ण मिशन आश्रम व डॉ. जिवक अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। जांच के उपरांत जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उनका निःशुल्क ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। यह जानकारी लायंस क्लब के सचिव निर्मल भारती ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...