देहरादून, जनवरी 31 -- देहरादून। रायपुर स्थित साईं ग्रेस एकेडमी इंटरनेशनल में कक्षा 11 के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या वैशाली सिंह व प्रबंधक डॉ. समरजीत सिंह ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य व परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मानित विद्यार्थियों में मिस्टर साईं ग्रेस अफी अली, मिस साईं ग्रेस प्रीशा रावत, बेस्ट स्माइल भूमिका रावत, मिस्टर रनर-अप आशीष, मिस रनर-अप काजल कुनियाल, मिस्टर वेल ड्रेस्ड अवधूत, मिस वेल ड्रेस्ड निधि राणा, मिस्टर पॉपुलर आर्यन नेगी तथा मिस पॉपुलर साइनी रहे शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...