नई दिल्ली, मार्च 31 -- राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गाजियाबाद के साईं उपवन सिटी फॉरेस्ट में ठोस कचरा और सीवेज प्रबंधन की खराब स्थिति को लेकर केंद्र सरकार समेत कई संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी किया। यह मामला साईं उपवन में लगातार कचरा फेंकने और जलाने, साथ ही वहां से गुजरने वाले नाले के जाम की समस्या से जुड़ा है। करीब 200 एकड़ में फैले इस क्षेत्र की हालत बिगड़ती जा रही है। पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि इलाके में करीब 70 हजार पेड़ों को नुकसान हो रहा है। याचिका के अनुसार, अवैध रूप से कचरा डंप किया जा रहा है और उसे जलाया भी जा रहा है, जिससे पेड़ सूखने लगे हैं। एनजीटी की प्रधान पीठ ने माना कि ठोस कचरे के गलत निपटान और सीवेज की समस्या गंभीर है। बारिश के समय सीवेज ओवरफ्लो होने से जंगल का कुछ हिस्सा पानी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.