साईंनाथ विश्वविद्यालय में करियर विकास पर संगोष्ठी
रांची, मई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। साईंनाथ विश्वविद्यालय में 'प्रेरणा, मानसिकता और करियर विकास' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। उद्देश्य विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, सशक्त मानसिकता व करियर निर्माण के लिए सही दिशा प्रदान करना था। मुख्य अतिथि दीपेश कुमारी- अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), खूंटी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, आत्म-अनुशासन व सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए मजबूत मानसिकता, निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास आवश्यक है। उन्होंने असफलताओं से घबराने की बजाय उन्हें सीख के रूप में अपनाने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि कुमार रजत- एसडीओ, रांची सदर ने अपने प्रशासनिक अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को करियर चयन, समय प्रबंधन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.