कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी के सहयोग से नगर में पहली बार शिरडी के श्री साईंनाथ महाराज के अवतार काल में प्रयोग की गई चरण पादुका साईं दरबार बिठूर में साईभक्तों के दर्शनार्थ शिरडी से 14 दिसंबर को लाई जाएगी। यह जानकारी गैंजस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कथा वाचक शुभ्रम बहल, कविता कोटवानी कपूर और श्रीमती नरूला ने पत्रकारों को दी। पादुका के साथ शिरडी संस्थान के कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर भी रहेंगे। साईंकथा वाचक शुभ्रम बहल भक्तों को आशीर्वचन देंगे। भजन गायक रस जैन के भजनों का आनंद भी भक्त ले सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.