भागलपुर, फरवरी 17 -- प्रखंड के दियारा क्षेत्र के चौखंडी में स्थित श्री साईंधाम से वार्षिकोत्सव को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा चौखंडी से नौवाटोली, मानिकपुर होते हुए पीरपैंती बाजार पहुंची। वहां से मलिकपुर दियारा होते हुए अठनिया, रामनगर, परशुरामपुर दियारा होते हुए वापस साईंधाम पहुंची। यात्रा में लोग बड़ी संख्या में छोटी-बड़ी वाहनों एवं पांव पैदल शामिल थे। इस मौके पर श्रीसाईं धाम के अवधेश सिंह, योगेंद्र कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, मानिकपुर मुखिया अरविंद साह, सरपंच कुलदीप खेतान, परशुरामपुर मुखिया पवन यादव, सरपंच मुन्ना सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...