बदायूं, मार्च 1 -- उझानी, संवाददाता। पुलिस ने होली त्योहार पर बाजार में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बुलेट बाइक के साइलेंसर पटाखा बजाने पर दो युवकों को पड़कर कड़ी हिदा दी गई और उनकी बाइकों को सीज कर दिया गया। कस्बा के बाजार में कई दिन से कुछ खुरापातीतत्व बाइकें लेकर बाजार में तेज रफ्तार पटाखा बजाते हुए भगा रहे थे। शनिवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को दबोच कर एमबी एक्ट के तहत सीज की कार्रवाई करते हुए खुरापातियों को कड़ा संदेश दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि शहर में पुलिस की टीम लगा दी गई है। कोई भी बाइकर्स तेज रफ्तार बाइक दौड़ आते मिला या पटाखा बजाया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...