बलरामपुर, अप्रैल 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मॉडिफाइड साइलेंसर के कारण होने वाले शोर और आम जनमानस पर इसके पड़ने वाले कुप्रभावों को देखते हुए परिवहन व यातायात विभाग की तरफ से सोमवार को संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि शोर के 'स्त्रोत' पर भी प्रहार किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान साइलेंसर बदलने वालों व विक्रेताओं पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बृजेश यादव व प्रभारी निरीक्षक यातायात उमेश सिंह की संयुक्त टीम ने सोमवार को जनपद के कई बाइक शोरूम व दुकानों पर शोर मचाने वाली बुलेट और मॉडिफाइड साइलेंसरों की गहन चेकिंग किया। यह भी पढ़ें- साइलेंसर बदलने वालों और विक्रेताओं पर लगेगा 10 हजा...