अमरोहा, दिसम्बर 23 -- गजरौला, संवाददाता। ठंड का मौसम शुरू होते ही ब्रजघाट व तिगरीधाम स्थित गंगा तट पर विदेशी परिंदों का बसेरा शुरू होने लगा है। यहां पर साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों से माहौल आलौकिक लग रहा है। स्नान को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में एक अलग ही उत्साह है जो इन पक्षियों की अठखेलियों को नजदीक से देखने की उत्सुकता में रहते हैं। इन दिनों ब्रजघाट व तिगरी गंगा में विदेशी मेहमान पक्षियों का बसेरा है। साइबेरिया की ठंडी जलवायु से बचने के लिए वहां के पक्षी हर वर्ष दिसंबर माह में ही घाटों पर दिखाई देने लगते हैं। इन्हें मैदानी भाग की जलवायु काफी पसंद है। यही कारण है कि यह कई किमी तक गंगा के किनारे को अपना बसेरा बनाए हुए हैं। दूर देश से आए इन मेहमान पक्षियों की खातिरदारी में यहां के नागरिक कोई कोर कसर नहीं छोड़ते। सुबह सूर्य की पहली किरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.