मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर। साइबर हेल्पडेस्क थाना बुढ़ाना ने दो आवेदकों से धोखाधड़ी कर निकाली गई Rs.75 हजार रुपये वापस कराई है। जानकारी के अनुसार आवेदिका शिवानी पुत्री कृष्णपाल निवासी बवाना थाना बुढ़ाना के साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। इस मामले में साइबर पुलिस ने बुधवार को 25 हजार रुपये आवेदिका के खाते में वापस कराई है। इसके अलावा असजद पुत्र अब्दुल अजीज निवासी ग्राम विज्ञाना थाना बुढ़ाना को 50 हजार रुपये बैंक खाते में वापस करायी गयी। यह कार्रवाई एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क थाना बुढ़ाना द्वारा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...