गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस में साइबर अपराध की रोकथाम और प्रभावी कार्रवाई को लेकर जनपद के सभी थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित की। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न पोर्टलों पर कार्रवाई और साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में साइबर क्राइम सेल और अपराध शाखा की टीम ने एमआरएम, जीआरएम, ओसीडब्ल्यूसी और जेएमआईएस पोर्टल पर की जाने वाली कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...