मेरठ, जून 17 -- थाना सरूरपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में 51,569 रुपये की धनराशि वापस कराई है। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया। गांव सरूरपुर निवासी प्रदीप कुमार ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से 71,001 रुपये की धनराशि कट गई है। शिकायत मिलने के बाद थाना सरूरपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित बैंक तथा मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस के प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में 51,569 रुपये वापस करा दिए गए। धनराशि मिलने पर प्रदीप कुमार ने राहत व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...