मऊ, जुलाई 5 -- घोसी। शातिर दिमाग साइबर जालसाजों द्वारा युवक को विदेश भेजने का लालच देकर फोन पे के माध्यम से 65 हजार रुपये ठग लिए और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। ठगी की जानकारी होने पर युवक ने साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली अन्तर्गत नदवासराय क्षेत्र के पट्टी मुहम्मदपुर निवासी निजामुद्दीन अहमद से अज्ञात शातिर दिमाब साइबर जालसाज ने वीजा बनवाने का झांसा देकर 65 हजार रुपये ऑनलाइन ठग लिए थे। पीड़ित ने 10 जनवरी को साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली की साईबर सेल शाखा ने युवक से की गई ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया था, जिसे रविवार को पीड़ित के खाते में वापस करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...