गाजीपुर, अप्रैल 24 -- गाजीपुर। साइबर ठगों ने प्रमोद कुमार कश्यप पुत्र मुंद्रिका राम निवासी ग्राम बघोल थाना जंगीपुर के यूपीआई के द्वारा फ्रॉड किया था। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जंगीपुर ने कार्यवाही करते हुए आवेदक प्रमोद कुमार कश्यप के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी 63,998 रुपए वापस कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...