साइबर सेल ने लौटाए ठगी के 1.35 लाख रुपये
इटावा औरैया, मई 12 -- इटावा। साइबर सेल ने क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी गई 1,35,784 रुपये की पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी। बसरेहर थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार को 8 मई को जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया था। ठगों ने उनके खाते से 1.35 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कराई। एसआई लोकेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने पेमेंट गेटवे के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ट्रांजैक्शन रुकवाया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.