कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- मंझनपुर निवासी संतराम पुत्र जगपत से छह जनवरी को साइबर शातिरों ने झांसा देकर खाते से 12 हजार रुपये पार कर दिए थे। ये खिलवाड़ यूपीआई के माध्यम से किया गया था। संतराम ने मामले की सूचना साइबर सेल को दी थी। टीम ने जांच करने के बाद मंगलवार को संतराम के खाते में 11 हजार सात सौ रुपया वापस कराया। पीड़ित ने रुपया वापस मिलने पर राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...