शामली, मई 20 -- थानाभवन। साइबर सेल व थाना थानाभवन पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित की 20 हजार रुपये की धनराशि वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। थानाभवन क्षेत्र के ग्राम भैसानी इस्लामपुर निवासी फरीद पुत्र इदरीश के पंजाब नेशनल बैंक खाते से 20 हजार रुपये साइबर ठगी के माध्यम से निकाल लिए गए थे। पीड़ित द्वारा 12 मई को ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना थानाभवन की साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया तथा ठगी गई धनराशि को होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित फरीद ने पुलिस अधीक्षक शामली, साइबर सेल थाना थानाभवन एवं साइबर थाना शामली का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...