फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। साइबर ठगी के शिकार पांच लोगों को बड़ी राहत देते हुए साइबर सेल ने कुल 92,076 रुपये की धनराशि उनके बैंक खातों में वापस कराई है। पुलिस के अनुसार, एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और पीड़ितों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों की जांच के बाद साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र की प्रिया कुशवाहा को पांच हजार, कोतवाली क्षेत्र के सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 78 सौ रुपये, मोहम्मद अनस को 22 हजार पांच सौ रुपये, बकेवर क्षेत्र की अंशिका सिंह को 16 हजार 778 रुपये तथा राधानगर थाना के जयरामनगर चौराहा निवासी शिवपूजन को 39 हजार 998 रुपये वापस मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...