शामली, फरवरी 28 -- बाबरी साइबर सेल थाना बाबरी द्वारा साइबर अपराधी द्वारा पीड़ित के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर क़ी गई कुछ धनराशि को आवेदक के खाते माँ वापस कराया हैं।बाबरी क्षेत्र के अनिल कुमार भारद्वाज निवासी करौदा हाथी द्वारा थाना बाबरी की साइबर सेल को दिए गए आवेदन में बताया गया कि साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 73,100 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर आवेदक के 73100 रुपयों क़ी धनराशि को होल्ड करते हुए 22,838 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई, जबकि शेष राशि को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया जारी है। साइबर सेल द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...