अमरोहा, मार्च 21 -- साइबर सेल टीम ने 12 घंटे में पीड़ित के बैंक खाते से उड़ाए गए एक लाख 70 हजार रुपये वापस करवाए। पीड़ित के खाते से रुपये दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर के राई बुजुर्ग निवासी अभिषेक कुमार गजरौला की टीचर्स कालोनी में रहते हैं। उनके बैंक खाते से शुक्रवार को एक लाख 70 हजार रुपये अज्ञात व्यक्ति ने ट्रांसफर कर दिए थे। इसके बाद साइबर सेफ पोर्टल की सहायता से एमडीए कालोनी निवासी सूरज के बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर करने की जानकारी साइबर सेल टीम को हुई। पुलिस ने मामले में जांच करते हुए त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को उसके रुपये वापस करा दिए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के 12 घंटे में पीड़ित के रुपये वापस करा दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.