साइबर सेल टीम ने पीड़ित को 11000 रुपये कराया वापस
संतकबीरनगर, जून 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के साइबर अपराध के शिकार हुए पीड़ित को साइबर सेल कोतवाली खलीलाबाद की पुलिस टीम ने 11000 रुपये की धनराशि खाते में वापस कराया।कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि जूरी गांव की रहने वाली चंदा पत्नी हीरालाल से 09 फरवरी 2024 को साइबर अपराधी ने लाभ का प्रलोभन देकर उसके साथ धोखाधड़ी कर फ्राड खाते में 81000 रुपये की धनराशि ट्रांसफर करवा लिया। ठगी का अहसास होने पर आवेदिका ने तत्काल कोतवाली खलीलाबाद में शिकायत दर्ज कराई । साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी रविकांत कुशवाहा के जरिए त्वरित कार्रवाई करते हुए एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत की गई।पुलिस की प्रभावी पैरवी से 81000 रुपये में से 11000 रुपये की धनराशि को आवेदिका के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। कोतवाल ने लोगों से अपील किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.